प्रतापगढ़: तीन दिन से लापता युवक का शव दांदूपुरन सिंह मटियारी घाट सई नदी में मिला, हत्या की आशंका
तीन दिन से लापता युवक मोहित तिवारी का शव दांदूपुरन सिंह मटियारी घाट सई नदी में मंगलवार शाम 4 बजे मिला है। मोहित रविवार को घर से निकला था और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और आरोप लगाया है कि शव को नदी में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।