प्रतापगढ़: विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आईटीआई परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, विधायक सदर रहे मुख्य अतिथि
विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर मंगलवार दोपहर 3 बजे आईटीआई परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विधायक सदर राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के उत्थान और युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित हैं। कार्यक्रम में 11 लाभार्थियों को ऑफर लेटर दिया।