सुजानगढ़: खेत में खेजड़ी के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घटना सोमवार रात की बताई जा रही है
शहर के मेगा हाईवे क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब माण्डेता रोड के पास खेत में खेजड़ी के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। निजी स्कूल के पीछे खेतों की ओर से गुजर रही महिलाओं की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।