हरिद्वार: बहादराबाद पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री BL वर्मा ने किसान आंदोलन को बताया राजनीति से प्रेरित, राहुल, अखिलेश पर साधा निशाना
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने आज पतंजलि योगपीठ में आयोजित सहकारिता सम्मेलन एवं चिंतन शिविर में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत व पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहे। बीएल वर्मा ने किसान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित आंदोलन बताया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा।