संडीला: कछौना के इमलीपुर मोहल्ले में कपड़ा व्यवसायी के घर से चोरों ने ₹15 लाख नकदी और लाखों रुपए के जेवर किए चोरी
कछौना के स्टेशन मार्ग पर मोहल्ला इमलीपुर में कपड़ा व्यवसायी राजेश गुप्ता का घर है। घर वालों के अनुसार शनिवार रात 9 बजे सभी लोग खाना खाकर सो गए। रात लगभग साढ़े दस बजे राजेश गुप्ता का छोटा बेटा प्रखर गुप्ता पेशाब करने के लिए उठा तो एक बदमाश ने प्रखर को पकड़कर गला दबाकर मारने की कोशिश की, बाद में जीने से छत के ऊपर चढ़कर भाग गए।