कलान: परशुरामपुरी में बारावफात पर शांति और सौहार्द बनाए रखने पर जोर, एसडीएम ने कहा- कोई नई परंपरा नहीं पड़ेगी
शाहजहांपुर जनपद के थाना परशुरामपुरी मे बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार दिन के करीब 5:00 को थाना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मधुसूदन गुप्ता एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से की।