लखीसराय: मामूली विवाद में परिवार बना दुश्मन,किया घायल, 112 पुलिस टीम ने पहुंचाया अस्पताल, कुरौता गांव का मामला
कुरौता में मामूली विवाद के बाद पूरा परिवार अपने ही परिवार के सदस्य का दुश्मन बन गया। जहां मारपीट हुई। जिसमें पति पत्नी दोनो घायल हो गए। भला हो 112 पुलिस टीम का जो सही समय पर पहुंचकर झगड़ा शांत कराया और घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल कुरौता निवासी राजकुमार यादव का पुत्र संजय यादव तथा संजय यादव की पत्नी स्मिता यादव बताया जा रहा है।