Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

माननीय मुख्यमंत्री क्या 21 वर्षों के शासनकाल में जहानाबाद में एक सुई की फैक्ट्री लगाई आपने ? :- सेवक संजय कुमार यादव

7.5k views | Makhdumpur, Jehanabad | Mar 21, 2026

MORE NEWS

#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान 
#SahyogShivir #SabkaSammanJeevanAasaan 
सहयोग_शिविर BiharGovernment JanSamvad 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

#जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #SahyogShivir #SabkaSammanJeevanAasaan सहयोग_शिविर BiharGovernment JanSamvad Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 8, 2026

#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
#सबका_सम्मान_जीवन_आसान 
#SahyogShivir #SabkaSammanJeevanAasaan 
#सहयोग_शिविर #BiharGovernment #JanSamvad 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

#जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #सबका_सम्मान_जीवन_आसान #SahyogShivir #SabkaSammanJeevanAasaan #सहयोग_शिविर #BiharGovernment #JanSamvad Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 8, 2026

*सफलता की कहानी*

*सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से बदल रही युवाओं की तस्वीर*

*मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार, गेट-ग्रिल निर्माण इकाई स्थापित कर अनिल कुमार बने युवाओं के प्रेरणास्रोत*

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से आत्मनिर्भर बने अनिल कुमार, गेट-ग्रिल निर्माण इकाई स्थापित कर बने रोजगार के प्रेरणास्रोत जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत भाने बिगहा गांव निवासी श्री अनिल कुमार आज मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की एक नई मिसाल बन चुके हैं। 

अनिल कुमार स्वयं अपनी सफलता की कहानी में बताते है कि कभी सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करने वाले वह आज अपने क्षेत्र में सफल उद्यमी के रूप में पहचान बना रहे हैं तथा आगे बढ़ रहे हैं।

अनिल कुमार ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद साइकिल मरम्मत की छोटी दुकान से अपने जीवन की शुरुआत की थी। दुकान से होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च चलाना काफी कठिन था क्योंकि आय काफी कम थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि क्षेत्र में नए मकानों एवं भवनों के निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं और लोहे के गेट एवं ग्रिल की मांग लगातार बढ़ रही है। उनके मन में स्वयं का उद्योग स्थापित करने की इच्छा तो थी, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी सबसे बड़ी बाधा थी। फिर उन्हें एक दोस्त से जिला उद्योग केंद्र के बारे में पता चला, जहां उन्हें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में जानकारी दी गई। 

इसके बाद उन्होंने जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद पहुंचकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन किया। चयन होने के बाद उन्हें *मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत लगभग 7 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दो किस्तों में उपलब्ध कराई गई।*

*मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त सहयोग राशि से अनिल कुमार ने अपने गांव भाने बिगहा में “गेट-ग्रिल निर्माण एवं वेल्डिंग इकाई” की स्थापना की।* आज उनकी इकाई सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण गेट एवं ग्रिल उपलब्ध करा रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की मांग आसपास के क्षेत्रों में भी बढ़ रही है।

*अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्योग संचालन में काफी सहायता मिली। वर्तमान में उनकी इकाई में कई स्थानीय लोगों(4 लोगों) को भी रोजगार मिल रहा है, जिससे अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिल रही है।*

अंत में अनिल कुमार ने जिला पदाधिकारी के सफल नेतृत्व में संचालित जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सहयोग के कारण ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभाग द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और आज वे सफलतापूर्वक अपना उद्योग संचालित कर रहे हैं। उन्होंने जिले के अन्य युवाओं से भी अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा जिले के युवाओं से अपील की गई है कि अगर उनमें स्वरोजगार की आशा है तो जिला उद्योग केंद्र द्वारा सरकार की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं का जानकारी तथा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें तथा जिले के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*सफलता की कहानी* *सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से बदल रही युवाओं की तस्वीर* *मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भरता का आधार, गेट-ग्रिल निर्माण इकाई स्थापित कर अनिल कुमार बने युवाओं के प्रेरणास्रोत* मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से आत्मनिर्भर बने अनिल कुमार, गेट-ग्रिल निर्माण इकाई स्थापित कर बने रोजगार के प्रेरणास्रोत जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड अंतर्गत भाने बिगहा गांव निवासी श्री अनिल कुमार आज मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की एक नई मिसाल बन चुके हैं। अनिल कुमार स्वयं अपनी सफलता की कहानी में बताते है कि कभी सीमित आय में परिवार का भरण-पोषण करने वाले वह आज अपने क्षेत्र में सफल उद्यमी के रूप में पहचान बना रहे हैं तथा आगे बढ़ रहे हैं। अनिल कुमार ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद साइकिल मरम्मत की छोटी दुकान से अपने जीवन की शुरुआत की थी। दुकान से होने वाली आमदनी से परिवार का खर्च चलाना काफी कठिन था क्योंकि आय काफी कम थी। इसी दौरान उन्होंने देखा कि क्षेत्र में नए मकानों एवं भवनों के निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं और लोहे के गेट एवं ग्रिल की मांग लगातार बढ़ रही है। उनके मन में स्वयं का उद्योग स्थापित करने की इच्छा तो थी, लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी सबसे बड़ी बाधा थी। फिर उन्हें एक दोस्त से जिला उद्योग केंद्र के बारे में पता चला, जहां उन्हें मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद पहुंचकर योजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवेदन किया। चयन होने के बाद उन्हें *मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत लगभग 7 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दो किस्तों में उपलब्ध कराई गई।* *मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत प्राप्त सहयोग राशि से अनिल कुमार ने अपने गांव भाने बिगहा में “गेट-ग्रिल निर्माण एवं वेल्डिंग इकाई” की स्थापना की।* आज उनकी इकाई सुचारू रूप से संचालित हो रही है तथा क्षेत्र के लोगों को गुणवत्तापूर्ण गेट एवं ग्रिल उपलब्ध करा रहे हैं। उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की मांग आसपास के क्षेत्रों में भी बढ़ रही है। *अनिल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ने उन्हें न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्योग संचालन में काफी सहायता मिली। वर्तमान में उनकी इकाई में कई स्थानीय लोगों(4 लोगों) को भी रोजगार मिल रहा है, जिससे अन्य युवाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिल रही है।* अंत में अनिल कुमार ने जिला पदाधिकारी के सफल नेतृत्व में संचालित जिला उद्योग केंद्र, जहानाबाद, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन, जहानाबाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक सहयोग के कारण ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि समय-समय पर विभाग द्वारा दिए गए मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं वित्तीय सहायता ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया और आज वे सफलतापूर्वक अपना उद्योग संचालित कर रहे हैं। उन्होंने जिले के अन्य युवाओं से भी अपील की कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा जिले के युवाओं से अपील की गई है कि अगर उनमें स्वरोजगार की आशा है तो जिला उद्योग केंद्र द्वारा सरकार की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं का जानकारी तथा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें तथा जिले के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 8, 2026

विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय का संदेश
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
#BSSA 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती अलंकृता पाण्डेय का संदेश #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #BSSA Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 7, 2026

*"फिट इंडिया मूवमेंट " के तहत जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन,वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया गया संदेश* 

फिट इंडिया मूवमेंट  के तहत आज दिनांक 07.06.2026 को प्रातः 07:00 बजे *जिला पदाधिकारी,जहानाबाद ,श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* यह साइकिल यात्रा +2 अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, दक्षिणी, काको से गांधी मैदान, जहानाबाद तक आयोजित की गई।

*कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आमजनों को विश्व साइकिल दिवस एवं फिट इंडिया मूवमेंट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल हमारे जीवन में स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। आज के वैश्विक दौर में जब पेट्रोल, डीजल एवं बिजली की खपत को कम करने की आवश्यकता है, ऐसे समय में साइकिल का उपयोग और अधिक सार्थक एवं प्रासंगिक बन जाता है। जिला पदाधिकारी ने फिट इंडिया मूवमेंट का अभिन्न हिस्सा  नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर नशे से दूर रहने की अपील की।*

जिला पदाधिकारी ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण, ट्रैफिक में कमी तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे सप्ताह में कम-से-कम एक दिन साइकिल का उपयोग अवश्य करें तथा इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उल्लेखनीय है कि विगत 3 जून को देश और दुनिया में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया है। 

*साइकिल  रैली की समाप्ति पर गांधी मैदान, जहानाबाद पहुंचने के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बच्चों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में नियमित रूप से साइकिल के उपयोग, फिटनेस को जीवन अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि साइकिल का अधिकाधिक उपयोग पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।*

इस अवसर पर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया तथा सभी ने स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण को अपनाने का वचन लिया। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले में फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।
       
अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय दक्षिणी के परिसर में जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियो के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस एवं इसके पखवाड़े में जहानाबाद को और भी हरा भरा बनाने की मुहिम को जारी रखा गया।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ संयुक्त सचिव सह अपर समाहर्ता  जिला लोक शिकायत निवारण ,श्री राजीव कुमार, सिविल सर्जन, जहानाबाद, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा, निदेशक, डी.आर.डी.ए. डॉ० रोहित कुमार मिश्रा, निदेशक, एन.ई.पी. डॉ० सुदर्शन कुमार,सहायक निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी ,श्रीमती पूनम कुमारी, जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी ,श्रीमती निपुन कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग श्री गोविंदा कुमार, डी. पी. ओ., नमामि गंगा श्री अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी,काको अंचल अधिकारी, काको एवं अन्य पदाधिकारी , स्काउट एवं गाइड की पूरी टीम , कई शारीरिक शिक्षक , खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के बच्चे एवं प्रशिक्षक  , रग्बी , स्केटिंग के प्रशिक्षक एम खिलाड़ी मौजूद थे।
#जिला_प्रशासन_जहानाबाद 
#IPRDBihar 
#BSSA 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

*"फिट इंडिया मूवमेंट " के तहत जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन,वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया गया संदेश* फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आज दिनांक 07.06.2026 को प्रातः 07:00 बजे *जिला पदाधिकारी,जहानाबाद ,श्रीमती अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में जिले में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* यह साइकिल यात्रा +2 अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय, दक्षिणी, काको से गांधी मैदान, जहानाबाद तक आयोजित की गई। *कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं आमजनों को विश्व साइकिल दिवस एवं फिट इंडिया मूवमेंट के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि साइकिल हमारे जीवन में स्वास्थ्य, स्वच्छ पर्यावरण एवं ऊर्जा संरक्षण का सरल एवं प्रभावी माध्यम है। आज के वैश्विक दौर में जब पेट्रोल, डीजल एवं बिजली की खपत को कम करने की आवश्यकता है, ऐसे समय में साइकिल का उपयोग और अधिक सार्थक एवं प्रासंगिक बन जाता है। जिला पदाधिकारी ने फिट इंडिया मूवमेंट का अभिन्न हिस्सा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर नशे से दूर रहने की अपील की।* जिला पदाधिकारी ने कहा कि साइकिल चलाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण, ट्रैफिक में कमी तथा स्वच्छ और हरित वातावरण के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने आमजनों से अपील की कि वे सप्ताह में कम-से-कम एक दिन साइकिल का उपयोग अवश्य करें तथा इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उल्लेखनीय है कि विगत 3 जून को देश और दुनिया में विश्व साइकिल दिवस मनाया गया है। *साइकिल रैली की समाप्ति पर गांधी मैदान, जहानाबाद पहुंचने के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बच्चों एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में नियमित रूप से साइकिल के उपयोग, फिटनेस को जीवन अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि साइकिल का अधिकाधिक उपयोग पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।* इस अवसर पर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया तथा सभी ने स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण को अपनाने का वचन लिया। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के माध्यम से जिले में फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा। अंबेडकर बालिका आवासीय विद्यालय दक्षिणी के परिसर में जिला पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियो के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस एवं इसके पखवाड़े में जहानाबाद को और भी हरा भरा बनाने की मुहिम को जारी रखा गया। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला पदाधिकारी के साथ संयुक्त सचिव सह अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण ,श्री राजीव कुमार, सिविल सर्जन, जहानाबाद, अनुमंडल पदाधिकारी, जहानाबाद श्री राजीव रंजन सिन्हा, निदेशक, डी.आर.डी.ए. डॉ० रोहित कुमार मिश्रा, निदेशक, एन.ई.पी. डॉ० सुदर्शन कुमार,सहायक निदेशक ,सामाजिक सुरक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी ,श्रीमती पूनम कुमारी, जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी ,श्रीमती निपुन कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षा विभाग श्री गोविंदा कुमार, डी. पी. ओ., नमामि गंगा श्री अमित कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी,काको अंचल अधिकारी, काको एवं अन्य पदाधिकारी , स्काउट एवं गाइड की पूरी टीम , कई शारीरिक शिक्षक , खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के बच्चे एवं प्रशिक्षक , रग्बी , स्केटिंग के प्रशिक्षक एम खिलाड़ी मौजूद थे। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #IPRDBihar #BSSA Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jehanabad, Bihar | Jun 7, 2026

माननीय मुख्यमंत्री क्या 21 वर्षों के शासनकाल में जहानाबाद में एक सुई की फैक्ट्री लगाई आपने ? :- सेवक संजय कुमार यादव - Makhdumpur News