बहराइच: पूरेसीताराम गांव में ग्रामीण की पीटकर हत्या, तीन पर केस दर्ज, रंजिश में दी गई वारदात को अंजाम
जिले के पूरेसीताराम गांव में शनिवार को पुरानी रंजिश के लेकर 3 लोगों ने अधेड़ की पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पूरेसीताराम के मजरा चमारनपुरवा गांव के गोविंद प्रसाद उर्फ टेढ़े की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। हरदी थानाध्यक्ष भतीजे की तहरीर पर 3 लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज हुआ है।