बहराइच: मैकुपुरवा चौराहे के पास मिले अज्ञात व्यक्ति की 72 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान, शव का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम
जिले के हरदी थाना क्षेत्र अंतर्गत मैकुपुरवा के पास मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की 72 घंटे बाद भी पहचान न होने के कारण शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। आसपास के लोगों के द्वारा जानकारी दी गई है कि अज्ञात व्यक्ति काफी समय से इधर टहलता रहता था। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है।