बहराइच: बक्शीपुरा से थाना दरगाह पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
थाना दरगाह पुलिस ने गैर इरडाथन हत्या से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रही एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ हरेंद्र कुमार मिश्रा ने शनिवार शाम करीब 5:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्ता बक्शीपुरा की रहने वाली है जिसे गिरफ्तार किया गया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत न्यायालय रवाना कर दिया गया है।