बहराइच: शहर सहित जनपद के दिव्यांगजन खिलाड़ियों के लिए आयोजित होगी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता, डीएम ने बैठक में दिए दिशा निर्देश
बहराइच कलेक्ट्रेट सभागार मे शनिवार को ज़िला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मोनिका रानी ने की। शनिवार शाम करीब 5.15 बजे डीआईओ ने बताया की ज़िले के दिव्यांगजन खिलाड़ियों के लिए ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन पर बैठक में चर्चा की गई और दिशा निर्देश दिए गए हैं।