बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सिल्ट सफाई समिति की बैठक संपन्न, DM ने दिए दिशा-निर्देश
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी के अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय सिल्ट सफाई समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान डीएम ने सिंचाई विभाग के मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। शनिवार शाम करीब 4 डीआईओ ने बताया कि डीएम ने निर्देश दिए हैं की सिल्ट सफाई के दौरान इस बात को भी सुनिश्चित किया जाए कि जल भराव की समस्या से राहत मिले।