बहराइच: गांधीगंज गांव में सांप के काटने से युवती की मौत, पुलिस जांच में जुटी
जिले के बौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीगंज गांव में युवती घर का काम कर रही थी। तभी अचानक युवती को सांप ने काट लिया। जिससे सांप के काटने से युवती की मौत हो गई। परिजनों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।