जमुई में उद्योग एवं व्यापार को बढ़ावा देने पर हुई महत्वपूर्ण बैठक
आज जिला उद्योग केंद्र, जमुई के सभागार में चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं जिले के उद्यमियों के साथ आयोजित बैठक में शामिल होकर उद्योग, व्यापार और निवेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद हलीमुद्दीन उर्फ लोलू मियां सहित जिले के अनेक उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक में जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं, नए निवेश को आकर्षित करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन तथा उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही व्यवसाय और उद्योगों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उपायों पर भी चर्चा हुई।
बिहार सरकार राज्य में उद्योगों के विस्तार, निवेशकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के लक्ष्य को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। ऐसे संवाद कार्यक्रम उद्योग जगत और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#Jamui #BiharIndustry #IndustrialGrowth #Investment #Entrepreneurship #BusinessDevelopment #Employment #MakeInBihar #AtmanirbharBihar #JamuiNews #Development #BiharNews #ChamberOfCommerce #IndustryMeeting #EconomicGrowth
Sono, Jamui | Jun 4, 2026