बांधवगढ़: 20 अगस्त से शुरू होगा एग्रीस्टेक पंजीयन अभियान, किसानों को मिलेगी किसान ID और अग्रिम खाद उठाने की सुविधा
उमरिया में रबी वर्ष 2026-27 के तहत 20 अगस्त से 15 सितंबर तक एग्रीस्टेक पंजीयन, पैक्स सदस्यता और अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान चलाया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने अभियान के सुचारू संचालन के लिए कृषि, राजस्व, सहकारिता और पंचायत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों की फार्मर आईडी बनाना, रिकॉर्ड में त्रुटियों का सुधार करना होगा