पटियाली: ढकपुरा गांव में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, एक युवक के हाथ में देशी तमंचा, वीडियो हुआ वायरल
कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम ढकपुरा में रविवार दोपहर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी-डंडे चलने से 11 लोग घायल हो गए।