प्रतापगढ़: छतरपुर नारा पंच भईयन मंदिर के पास जानलेवा हमले के मामले में एक ही परिवार के तीन सदस्य हुए गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अंतू पुलिस ने बुधवार दोपहर 3 बजे हत्या के प्रयास के आरोपी गोविंद लाल सरोज, अमित और अनीता को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मामूली विवाद में लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने छतरपुर नारा पंच भईयन मंदिर के पास से इन्हें दबोच कर जेल भेज दिया है।