कासगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में अनुदेशक सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के चेक किए गए वितरित
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित अनुदेशक सम्मान समारोह में जनपद के 88 अंशकालिक अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाकर 17 हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने पर खुशी जताई गई। कार्यक्रम में 10 अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।