*उरई: कालपी रोड स्थित होटल के बाहर दो गुटों में जमकर मारपीट, होटल में तोड़फोड़, युवक को जबरन ले जाने का आरोप*
*उरई, जालौन।* कालपी रोड पर स्थित एक होटल के बाहर आज शाम को दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दबंग होटल के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। जालौन पुलिस Jalaun Police District Magistrate/District Election Officer, Jalaun DM Jalaun G morning
सूत्रों के अनुसार मारपीट के दौरान आरोपियों ने एक युवक को बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल के अंदर हुई तोड़फोड़ और युवक को बाइक पर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है।
घटना की सूचना पर होटल मालिक ने कोतवाली उरई पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। होटल मालिक ने बताया कि उन्हें कुछ युवकों के नाम पता हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
Jalaun, Jalaun | Jul 8, 2026