पटियाली: पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम नरथर में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, चार लोग हुए घायल
कासगंज जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र के ग्राम नरथर में बुधवार को मकान के रास्ते को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष से तुरसन पाल, मुनेश चौहान, रानी बेबी और लवी घायल हो गए। पीड़ित पक्ष शिकायत लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने घायलों को उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।