नावानगर: भदार गांव से शराब के नशे में हंगामा करता एक युवक को पुलिस ने पकड़ भेजा कोर्ट
भदार गांव से शराब के नशे में हंगामा करता एक युवक को पुलिस ने पकड़ रविवार को कोर्ट भेज दिया है। नशे की हालत में पकड़ा गया युवक भदार गांव निवासी वकील सिंह है। इसकी पुष्टि करते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष विरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि बीते शनिवार की देर शाम ग्रामीणों ने सूचना दिया कि एक युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा है।