नावानगर: वैना गांव के दक्षिण बधार स्थित गोरेया बाबा के पास छेरा नदी किनारे से एक युवक का शव बरामद
वैना गांव के दक्षिण बधार स्थित गोरेया बाबा के पास छेरा नदी किनारे से रविवार की देर शाम एक युवक का शव बरामद होने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी पहचान केसठ गांव निवासी गोपाल तिवारी के रूप में की गई है। इधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना नावानगर पुलिस को दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया है।