नावानगर: घरेलू विवाद में कडसर बस स्टैंड के पास एक बहनोई ने अपने साला को चाकू मार किया जख्मी, आरोपी बहनोई गिरफ्तार
घरेलू विवाद में कडसर बस स्टैंड के पास एक बहनोई ने अपने साले को बुलाने के बाद चाकू मारकर जख्मी करने की मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद आरोपी बहनोई को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार बहनोई दावथ थाना के नवाबगंज निवासी विक्रमा यादव बताया जाता है।