नावानगर: सिकरौल के चमिला मोड़ से 225 पीस देशी मसालेदार शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, बाइक जब्त
सिकरौल के चमिला मोड से 225 पीस देशी मसालेदार शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।साथ ही कारोबारी के बाइक को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार कारोबारी पहाड़पुर गांव निवासी राजकुमार बिंद है। सिकरौल थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की देर शाम जिगना पहाड़पुर मार्ग पर गश्ती के दौरान कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है।