नावानगर: चनवथ गांव के बधार में आग लगने से 50 बीगहा में खड़ी गेहूं फसल एवं सौ बीगहा डंढल जलकर राख
गुरुवार को चनवथ गांव के बधार में आग लग गई थी। जिससे गांव के लगभग 50 बीगहा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वही करीब सौ बीगहा में गेहूं की डंढल आग की भेंट चढ़ गई है। गेहूं फसल में आग लगने कि सूचना किसानों ने स्थानीय थाना एवं दमकल विभाग को दिया। साथ ही आग पर काबू पाने में ग्रामीण जुट गए। थोड़ी देर बाद दो दमकल की वाहन पहुंच आग पर काबू पाने में जुट गए।