आज़मगढ़: शहर कोतवाली पुलिस ने तकिया क्षेत्र में होलिका जुलूस में बेल्ट लहरा कर हंगामा करने वाले 7 अराजक तत्वों को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ में 3 मार्च को होलिका जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ने की कोशिश करने वाले पर पुलिस ने सख्त शिकंजा कस दिया तकिया क्षेत्र में बेल्ट निकालकर हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले साथ अराजक तत्वों को कोतवाली पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर चिन्हित करके गिरफ्तार कर लिया है सभी के खिलाफ वृत्त कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है