विशेष अभियान में कड़ा धाम पुलिस की कार्रवाई, 40 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
कौशांबी। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कड़ा धाम थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर थाना कड़ा धाम पुलिस ने ग्राम घड़रिया का पुरवा, मजरा इस्माइलपुर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान श्याम बाबू पुत्र रामबाबू, निवासी ग्राम ओरैनी, थाना कड़ा धाम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की पिपियों में कुल 40 लीटर अवैध देसी कच्ची शराब बरामद हुई।
पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर�