चरवा में गोकशी का खुलासा: 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद; गोकशी की घटना कबूली
कौशांबी। थाना चरवा क्षेत्र में 14 जुलाई को नींबू के बाग में मिले गौवंश के अवशेष मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि हुई मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। घायल आरोपी को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को जानकीपुर निवासी सुशील कुमार पटेल की सूचना पर गुगवा के बाग स्थित नींबू के बाग में गौवंश के अवशेष मिलने के बाद थाना चरवा में गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार प�