कांके: समाहरणालय में उपायुक्त की अध्यक्षता में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक की गई
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2025 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार शाम करीब पांच बजे बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा सहित कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने रांची वासियों से अपील किया कि अफवाहों से अलर्ट रहें, सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट करने से पहले सावधान रहें।