कांके: रांची के सभी सरकारी स्कूलों में विश्व पर्यावरण दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत हुआ पौधा रोपण
Kanke, Ranchi | Jun 5, 2025 रांची के सभी सरकारी स्कूल में गुरुवार शाम करीब चार बजे विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधा रोपण किया गया। बता दें कि उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रीष्म अवकाश के बाद आज 5 जून को सभी विद्यालय खुले और आज लगभग डेढ़ लाख पौधे छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों और अधिकारियों के द्वारा लगाए गए