मटिहानी: बीपी हाई स्कूल में समर क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन, खेल मंत्री और मटिहानी विधायक रहे मुख्य अतिथि
बीपी हाई स्कूल के मैदान में समर क्रिकेट टूर्नामेंट का आज उद्घाटन किया गया. जिसके मुख्य अतिथि बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता एवं मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह थे. इस मौके पर संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि बिहार में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहन करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है.