सैदपुर: गोमती की बाढ़ से गांवों में बिगड़े हालात, 247 परिवारों को राहत सामग्री मिली, MLC व SDM ने किया वितरण
गोमती नदी में आई बाढ़ से सैदपुर क्षेत्र के कई गांवों में जनजीवन प्रभावित है। बाढ़ का पानी बढ़ने से गौरहट गांव चौतरफा पानी से घिर गया है, जिससे गांव का जिले के अन्य हिस्सों से जमीनी संपर्क प्रभावित है। वहीं गौरी, तेतारपुर समेत आसपास के गांवों में भी बाढ़ के कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।