उफान मारते नाले के बीच जान जोखिम में डालकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, ग्रामीणों ने लगाया जाम
आजादी के दशकों बाद भी भूलाहेड़ी गांव के रास्ते में पड़ने वाले नाले पर पुलिया का इंतजार
उच्च स्तरीय पुलिया नहीं बन सकी है। मानसून में नाला उफान पर आने के बावजूद स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर इसे पार करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों का प्रदर्शन: अनहोनी की आशंका और प्रशासनिक उपेक्षा से आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और मार्ग जाम करने की कोशिश की।
प्रशासनिक पहल,सूचना मिलते ही बपावर थानाधिकारी सुरेश मीणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उच्च अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होंने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर समस्या के स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।
Sangod, Kota | Aug 11, 2026