22 दिन पैदल यात्रा कर 730 किमी की कावड़ यात्रा पूर्ण, सांगोद में हुआ भव्य स्वागत
सांगोद। प्रयागराज त्रिवेणी संगम से सांगोद के भूतेश्वर महादेव तक 730 किलोमीटर की प्रथम एवं सबसे बड़ी पैदल कावड़ यात्रा पूर्ण कर कावड़िया अनुराग गौतम सांगोद पहुंचे। 22 दिनों में यात्रा पूरी होने पर नगर में महाकाल भक्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान भूतेश्वर सेवा समिति सहित टीम महाकाल एवं टीम बसंत रमैया की ओर से भी कावड़िया अनुराग गौतम का पुष्पवर्षा एवं उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
Sangod, Kota | Aug 11, 2026