कोटा के सोगरिया में बाइक से आए, चक्कर काटे फिर वेल्डिंग दुकान से चोरी किया लोहा
चोरी की वारदात सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड, दुकानदार ने पुलिस में दी शिकायत
कोटा के स्टेशन क्षेत्र के सोगरिया इलाके में बाइक सवार दो चोरों ने एक वेल्डिंग की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के वक्त दुकानदार दुकान पर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर दोनों चोर बाइक से दुकान के पास पहुंचे और चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि बाइक पर दो चोर दुकान के बाहर पहुंचते हैं। इसके बाद एक चोर दुकान के अंदर घुसता है और वहां रखा लोहे का सामान उठाकर बाहर लेकर आता है। चोरी किया गया सामान बाइक पर रखने के बाद दोनों चोर मौके से फरार हो जाते हैं। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद दुकानदार ने रेलवे कॉलोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध चोरों की पहचान और तलाश की जा रही है।
Sangod, Kota | Aug 12, 2026