डिंडौरी: खम्हरिया गांव में बंद नल जल योजना को चालू कराने के लिए महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
खम्हरिया गांव में 3 माह से नल जल योजना बंद है जिसके चलते ग्रामीण पानी के लिए परेशान है ग्रामीण महिलाओं ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नल जल योजना में सुधार कर चालू कराने को लेकर गुहार लगाई। दरअसल महिलाओं ने बताया कि नल जल योजना बंद होने के चलते भारी परेशानी हो रही है संबंधित अधिकारियों में अवगत कराने के बावजूद भी कार्यवाही नही हुई ।