दतिया जिले के रिछारी गाँव स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर सामने आई खबरों पर जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शनिवार शाम 05 बजे दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने बताया कि मीडिया के माध्यम से विद्यालय में फैली समस्याओं की जानकारी प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों की सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।