मेहनगर: दयालपुर मोड़ से तीस लाख रुपये की ठगी करने वाला वांछित वाशी नवी मुंबई निवासी अभियुक्त किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़ के थाना गम्भीरपुर के दयालपुर मोड़ से तीस लाख रुपये की ठगी करने वाला वांछित वाशी नवी मुंबई निवासी अभियुक्त शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। 2 अगस्त को आवेदक प्रेम प्रकाश यादव एडवोकट हाईकोर्ट इलाहाबाद निवासी सिंघड़ा थाना गम्भीरपुर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया गया था। वादी के अनुसार फिल्म बनाने का काम करने वाले विनोद विष्ट ने ₹30लाख ठग लिया।