बेगूसराय: साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में 400 किलोग्राम गांजा के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान में 400 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान एक ट्रक को जप्त किया गया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिलते ही टीम गठित किया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी.