बेगूसराय: रशियन गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- ड्रेस कोड का एक कानून ज़रूरी है
केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह इन दिनों बेगूसराय में हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी व्याकुल भारत हैं, वह चाहते हैं कि देश में एक कानून न हो, वह दूसरों को भड़काने का काम कर रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में ड्रेस कोड का एक कानून होना आवश्यक है।