मांट: श्री मद भागवत कथा के समापन पर उमड़ी भारी भीड़
Mat, Mathura | Sep 7, 2026 मांट के यमुना किनारे स्थित प्राचीन वटेश्वर महादेव बगीची राधाकृष्ण मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और अंतिम दिन सोमवार को कथा पंडाल में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के अंतिम दिन आचार्य ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष की कथा का रसपान कराया, जिसे सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए।