सवाई माधोपुर में दशहरा मैदान खेल स्टेडियम में होगा रावण दहन, 40 फीट ऊंचा बनेगा रावण का पुतला
सवाई माधोपुर। शहर के दशहरा मैदान खेल स्टेडियम में दशहरे के अवसर पर रावण दहन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रावण दहन के लिए करीब 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण किया जाएगा। रावण के पुतले मैदान में पहुंच चुके हैं, जिसके बाद आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है।
दशहरे के अवसर पर रावण दहन देखने के लिए शहरवासियों की भीड़ जुटने की संभावना है। आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।
#Nagar Parishad Sawai Madhopur