चैनपुर: गुरहा गांव से नौ भेड़ चोरी, मांस बरामद; दो-तीन लोग हिरासत में लिए गए
चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में भेड़ चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने भेड़ पालक सकेंद्र पाल की नौ भेड़ चुरा लीं। शनिवार सुबह जब सकेंद्र पाल ने अपने झुंड से नौ भेड़ों को गायब पाया तो उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान खरोंह नाला के पास कुछ लोगों को भेड़ों को काटते हुए देखा गया। पास पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से भेड़