स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी जल कौर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
92 वर्ष की आयु में हुआ निधन, दादरी पुलिस की टुकड़ी ने दी राजकीय सलामी
चरखी दादरी:- रामनगर।
गांव रामनगर में स्वतंत्रता सेनानी सिंघराम की पत्नी जल कौर का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान दादरी पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें राजकीय सलामी दी।
इस अवसर पर तहसीलदार सनी दलाल, झोझू कलां थाना प्रभारी एसआई दिलबाग तथा चिड़िया चौकी इंचार्ज एएसआई सोमबीर ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार में अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।