*लोंगनी गांव में कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत*
प्रदीप ठाकुर ( रक्कड़)आज कुसुम फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विशाल राणा ने लोंगनी गांव में शिरकत की। गांव में पधारने पर समस्त ग्रामवासियों ने डॉ. विशाल राणा का स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर डॉ. विशाल राणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कुसुम फाउंडेशन के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुसुम फाउंडेशन किस तरह गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है। फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य समाज के वंचित वर्ग को शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में सहायता प्रदान करना है।
डॉ. राणा ने कहा कि फाउंडेशन को गांव-गांव तक कैसे शुरू और मजबूत किया जाए, इस पर सभी के सहयोग की आवश्यकता है ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति शिक्षा और इलाज से वंचित न रहे।
इस मौके पर डॉ. राणा ने उपस्थित सभी सम्मानित जनों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलवीर जी, पूर्व वार्ड सदस्य विनोद जी, सोनू जी, वार्ड सदस्य नीलम जी, सुशांत, ऋषव, आदित्य, तुषार सहित गांव के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अंत में सोनू जी, विनोद जी और वार्ड सदस्य नीलम जी ने समस्त ग्रामवासियों की ओर से गांव में पधारने पर डॉ. विशाल राणा का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
Rakkar, Kangra | Sep 14, 2026