पटना ग्रामीण: सुलतानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या
पटना सिटी के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है। हत्या की यह घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पत्थर की मस्जिद के पास की है, जहां एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से अपराधी फरार हो भी ही गए। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।