पटना ग्रामीण: कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा- बिहार भगवान भरोसे चल रहा है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भाषण के दौरान गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने किया कुछ नहीं लेकिन गिना सब कुछ रहे हैं। इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि बिहार अब नीतीश कुमार के भरोसे नहीं बल्कि भगवान भरोसे चल रहा है।