पटना ग्रामीण: लंगर टोली चौराहा स्थित श्री श्री भारत माता मंदिर का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया,भंडारा का किया गया आयोजन
राजधानी पटना के लंगर टोली चौराहा स्थित श्री श्री भारत माता मंदिर का स्थापना दिवस आज 15 अगस्त को बड़े धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर भंडारा का भी किया गया आयोजन. बता दे की इस मंदिर का निर्माण 15 अगस्त 1926 में हुआ था. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मंदिर परिसर में पहले तिरंगा लहराया जाता है उसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है.