पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग मे तीन दिनो से आमरण अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने यूनिवर्सिटी के कुलपति पर धमकी देने लगाया आरोप
गर्दनीबाग धरना स्थल पर पिछले तीन दिनों से आमरण अनशन पर बैठे युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सह छात्र इकाई प्रभारी नीरज झा ने यूनिवर्सिटी के कुलपति पर धमकी देने का लगाया आरोप. युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव नीरज झा ने बताया कि कि पिछले तीन दिनों से भ्रष्टाचार में संलिप्त यूनिवर्सिटी के कुलपतियों के खिलाफ हम लोग आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं वैसे मे आज मुझे धमकी दी गई.